Advertisement

Responsive Advertisement

विज्ञान की परिभाषा और उसका परिचय ||Definition of science and its introduction

हम इस पोस्ट में विज्ञान की परिभाषा उसका परिचय तथा उनके प्रमुख्य शाखाओं के बारे में जानेंगे


'विज्ञान' शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द "Science" का हिन्दी रूपान्तर है, जो कि लैटिन भाषा के शब्द "Scientia" से व्युत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ है-जानना (to know)। मतलब "वास्तविक अनुभवों, प्रयोगों व प्रेक्षणों पर आधारित तथ्यों के तार्किक विश्लेषण के परिणाम स्वरुप अर्जित सुसंगठित, सुव्यवस्थित व क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।" अगर दूसरे शब्दों कहे कि है विज्ञान कहलाने के लिए ज्ञान का सुव्यवस्थित व क्रमबद्ध होना अनिवार्य है।

विज्ञान की परिभाषा

हर्बर्ट स्पेंसर विज्ञान की परिभाषा देते हुए कहते हैं, "व्यवस्थित ज्ञान का नाम ही विज्ञान है। बिखरी हुई सूचनाएँ विज्ञान नहीं है, बल्कि किसी भी क्षेत्र-विशेष से सम्बद्ध व्यवस्थित सूचनाएँ ही विज्ञान है"। इस दृष्टि से टेलीफोन डायरेक्ट्री और किसी पुस्तकालय का केटलॉग भी विज्ञान है।
थॉमस हक्सले ज्ञान की गुणवत्ता की बजाय उसकी गहराई पर जोर देते हुए कहते हैं, "विज्ञान और कुछ नहीं, बल्कि प्रशिक्षित व सुव्यवस्थित सहज बुद्धि है।" लेकिन देखा जाए तो यह परिभाषा विज्ञान की सभी शाखाओं पर लागू नहीं होती है।

जी.एन. लेविस के अनुसार “विज्ञान अनुभवों का व्यवस्थित वर्गीकरण है।"

जी.डे. सेंटीलाना के अनुसार  विज्ञान और कुछ नहीं, “विकसित बोध व्याख्यायित मंशा, और सहज बुद्धि की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।" लेकिन विज्ञान की यह परिभाषा कला पर भी लागू की जा सकती है।


विज्ञान की विषय-वस्तु क्या होती है (Subject-matter of Science)

विज्ञान में प्रकृति (Nature) का अध्ययन किया जाता है। जैसे ब्रह्माण्ड (Universe) में जो कुछ भी द्रव्य (matter) व ऊर्जा (energy) से संगठित या निर्मित (constituted) है, प्रकृति का ही भाग है। इस तरह विज्ञान का विषय क्षेत्र (Scope) बहुत व्यापक है, और कोई भी विषय-वस्तु (Subject-matter) इससे परे नहीं। । जैसे काल(Time),अंतरिक्ष (space), आकाशीय पिण्ड (celestial bodies), नदी, समुद्र, पर्वत, हवा व संसार के समस्त जैविक (living) एवं अजैविक (non-living) घटक आदि विज्ञान के अध्ययन की विषय-वस्तु  तो ही हैं।

1. प्रकृति (Nature)- ब्रह्माण्ड में जो भी कुछ स्वनिर्मित, जैविक (living) या अजैविक (non-living) पदार्थ विद्यमान हैं, प्रकृति का ही भाग है। अतः इन सभी को मिलाकर जो परिदृश्य (scenario) प्राप्त होता है, वह प्रकृति है।

2. ब्रह्माण्ड (Universe)-जो भी कुछ अस्तित्व में है अंतरिक्ष, तारे, ग्रह, सभी आकाशीय पिण्ड, जैविक-अजैविक वस्तुएं सभी मिलकर ब्रह्माण्ड का निर्माण करते हैं। ब्रह्माण्ड अनन्त है।

3. द्रव्य (Matter)-वह वस्तु जो स्थान घेरती है, जिसमें द्रव्यमान (mass) होता है तथा जिसका अनुभव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष हम अपनी ज्ञानेन्द्रियों (sense-organs) द्वारा कर सकते हैं, द्रव्य या पदार्थ कहलाती है। जैसे-लोहा कोयला, लकड़ी, पत्थर, कागज, ऑक्सीजन, जल इत्यादि।

4. ऊर्जा (Energy) ऊर्जा कोई द्रव्य न होकर शक्ति : (Power) का रूप या स्रोत (Source) होती है, जिसमें कार्य करने की क्षमता होती है। किसी कार्य को करने हेतु ऊर्जा आवश्यक होती है। इसमें न तो द्रव्यमान होता है और न ही यह स्थान घेरती है। परन्तु इसका अनुभव हम अपनी ज्ञानेन्द्रियों द्वारा कर सकते हैं।
जैसे ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत तथा ध्वनि आदि। ये सभी ऊर्जा के विभिन्न रूप हैं।

 5. द्रव्य-ऊर्जा संबंध (Relation of Matter and Energy)-आइंस्टीन के पूर्व यह माना जाता था कि द्रव्य व ऊर्जा
। दोनों ही बिल्कुल स्वतंत्र राशियाँ (Independent-quantities) हैं, जिनका आपस में कोई संबंध नहीं है तथा द्रव्य अविनाशी (immortal) होता है, अर्थात् इसे न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट। केवल इसका रूप या अवस्था परिवर्तन ही संभव है। परन्तु आइंस्टीन ने यह सिद्ध किया कि द्रव्य को ऊर्जा में व ऊर्जा को द्रव्य में परिवर्तित किया जा सकता है।इसके लिए उन्होंने E = mc' सूत्र (formula) दिया जिसमें E ऊर्जा, m=द्रव्य का द्रव्यमान व c= निर्वात में प्रकाश की चाल है। इस सूत्र से हम गणना कर सकते हैं कि एक निश्चित द्रव्यमान (mass) के विनाश (destruction) से कितनी ऊर्जा प्राप्त होगी या कितनी ऊर्जा को कितने द्रव्यमान में परिवर्तित किया जा सकता है। नाभिकीय विखण्डन (nuclear Fission) से परमाणु बम का निर्माण, नाभिकीय संलयन (nuclear fusion) से सूर्य में ऊष्या व प्रकाश का उत्पादन तथा ब्रह्माण्ड के उत्पत्ति का विग-बैग सिद्धान्त, आइंस्टीन के उक्त सिद्धान्त को पुष्ट करता है।

विज्ञान के  कितने भाग  होते है।(Parts of Science)
विज्ञान को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा गया है-
(1) प्राकृतिक विज्ञान
(2) सामाजिक विज्ञान

1. प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science)-यह विज्ञान का वह भाग है जिसके अंतर्गत प्रकृति (Nature) व इसके घटकों (Celestial bodies), द्रव्य, ऊर्जा, जीवन (life) इत्यादि की पारस्परिक क्रियाओं व इनमें अंतर्निहित सिद्धान्तों का अध्ययन किया जाता है।
इस प्रकार हम देख सकते हैं कि प्राकृतिक विज्ञान का क्षेत्र बहुत व्यापक है। इसलिए इसे पुनः दो भागों में बाँटा जा सकता है।
(a) पदार्थ विज्ञान
(b) जीव विज्ञान

(a) पदार्थ विज्ञान (Material Science)-इसके अंतर्गत समस्त अजैविक (non-living) वस्तुओं के गुणों (behaviors) व उनमें अंतर्निहित सिद्धान्तों एवं नियमों का अध्ययन किया जाता है। इसे भी दो भागों में बाँटा जा सकता है-
(1) भौतिक विज्ञान (Physics)
(ii) रसायन विज्ञान (Chemistry)

भौतिक विज्ञान (Physics)-भौतिक विज्ञान के अंतर्गत द्रव्य-ऊर्जा संबंधों व व्यवहारों का अध्ययन किया जाता है, जबकि रसायन विज्ञान के अंतर्गत हम प्रकृति में प्राप्य विभिन्न तत्त्वों के गुण-धर्म का अध्ययन करते हैं।

(b) जीव विज्ञान (Life Science)-इसके अंतर्गत जीवों (जन्तुओं तथा वनस्पतियों) के वर्गीकरण, गुण, व्यवहार व अन्यान्य जैविक अभिक्रियाओं (Biological reactions) का अध्ययन किया जाता है।

2. सामाजिक विज्ञान (Social Science) सामाजिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन (Scientific study) करते हैं। यथा- अर्थशास्त्र (Economics), समाजशास्त्र (Sociology), राजनीति विज्ञान (Political Science), भूगोल (Geography) इत्यादि।


पदार्थ विज्ञान (भौतिकी व रसायन) से संबंधित शाखाओं का उल्लेख - 
  1. यान्त्रिकी (Mechanics)-विभिन्न प्रकार के बलों व उनके प्रभावों का अध्ययन।
  2. ऊष्मा (Heat) या ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)-ऊष्मा की प्रकृति (Nature), उसके संचरण (Transmission) तथा उत्पन्न प्रभावों का अध्ययन।
  3.  प्रकाश (Light) या प्रकाशिकी (Optics)-प्रकाश उत्पादन, प्रकृति, संचरण तथा उत्पन्न प्रभावों का अध्ययन। के उत्पादन, संचरण, प्रकृति व उत्पन्न प्रभावों का अध्ययन। 
  4. ध्वनितरंग (Sound Waves or Accoustics)- ध्वनि तरंगों वैद्युतिकी (Electricity) विद्युत आवेश (charge) उत्पादन, प्रकृति, संचरण व उत्पन्न प्रभावों का अध्ययन।
  5. चुम्बकत्व (Magnetism)-चुम्बक के गुणों, चुम्बकीय क्षेत्र व उत्पन्न प्रभावों का अध्ययन।
  6. विद्युत चुम्बकत्व (Electro-magnetism)- विद्युत चुम्बक तथा विद्युत चुम्बकीय विकिरण का अध्ययन किया 
  7. माप विज्ञान (Metrology)- इस विज्ञान के अन्तर्गत तौल एवं माप की विधियों का अध्ययन।
  8. परमाणु भौतिकी (Atomic Physics)-परमाणु की संरचना व गुणों का अध्ययन।
  9. खगोलिकी (Astronomy or space Science)- ब्रह्माण्ड में स्थित मंदाकिनियों (Galaxies), तारों (Stars), ग्रहों (Planets) व उपग्रहों (Satelites)- तथा अन्य आकाशीय पिण्डों की उत्पत्ति, विकासव स्थिति का अध्ययन 
  10. नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics) परमाणु के नाभिक की संरचना व नाभिक में उपस्थित कणों (न्यूट्रान-प्रोटान इत्यादि) के व्यवहार, प्रकृति, नाभिकीय विखंडन व नाभिकीय संलयन इत्यादि का अध्ययन।
  11. विकिरण विज्ञान (Radiology)-विभिन्न विकिरणों व रेडियो ऐक्टिव पदार्थों व मानव शरीर पर इनके प्रभावों का अध्ययन।
  12. धातुरचना विज्ञान (Mettallography)- धातुओं की संरचना व गुणों का अध्ययन।
  13. धातुकर्म विज्ञान (Metallurgy) धातुओं के अयस्कों से धातुओं के निष्कर्षण (extraction) की विधियों का अध्ययन।
  14. कीमोमेट्रिक्स (Chemometrics)-रसायन विज्ञान की समस्याओं का गणितीय समाधान का अध्ययन।
  15. एपीग्रैफी (Apigraphy)-शिलालेख का अध्ययना
  16. अंतरिक्ष यानिकी (Astronautics) - इस विज्ञान के अन्तर्गत अंतरिक्ष यात्रा से संबंधित विषयों का अध्ययन। किया जाता है।
  17. भौतिकी रसायन (Physical Chemistry)- इसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रियाओं के नियमों व सिद्धान्तों का अध्ययन अर्थात्द्र व्य व ऊर्जा के पारस्परिक संबंधों के कारण उसमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है।।
  18. अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry)- इसके अंतर्गत विभिन्न तत्वों व इससे निर्मित होने वाले यौगिकों (मुख्यतया कार्बन रहित) के गुणधर्म, संरचना, निर्माण, निष्कर्षण, संघटन व उपयोग आदि का अध्ययन किया जाता है। यह मुख्यतया अजैव पदार्थों से संबंधित विज्ञान है।
  19. कार्बनिक रसायन (OrganicChemistry)- इसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों के निर्माण, संघटन, संरचना, गुणधर्म, उपयोग इत्यादि का अध्ययन किया जाता है। यह मुख्यतया जैविक पदार्थों व जैविक अभिक्रियाओं से संबंधित विज्ञान है।
  20. औद्योगिक रसायन (Industrial Chemistry)- इसके अंतर्गत मानवोपयोगी वस्तुओं का बड़े पैमाने पर निर्माण की विधियों, तकनीकों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  21.  विश्लेषिक रसायन(AnalyticalChemistry)-इसके अंतर्गत विभिन्न पदार्थों की पहचान, आयतन व मात्रा ज्ञात करने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।
  22. औषधि रसायन (Medicine Chemistry)- इसके अंतर्गत विभिन्न औषधियों, उनके संघटन व बनाने की विधियों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  23. रेडियो रसायन (Radio-chemistry)- इसके अंतर्गत रेडियोधर्मी पदार्थों से होने वाली रेडियोधर्मी विकिरणों व उसके उपयोगों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  24.  वैद्युत रसायन (Electro-chemistry)- इसके अंतर्गत विद्युत अपघट्यों व विद्युत अपघटन के नियमों, प्रक्रियाओं, उपयोगों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  25. भू-रसायन (Geo-chemistry)- इस विज्ञान के अन्तर्गत पृथ्वी में प्राप्य विभिन्न उपयोगी खनिजों, पदार्थों इत्यादि को खोजने व प्राप्त करने की विधियों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  26.  प्रकाश रसायन (Photo-chemistry) इसके अंतर्गत सूर्य के प्रकाश में होने वाली जैविक, अजैविक अभिक्रियाओं (यथा- प्रकाश संश्लेषण) व उनके उपयोगों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
  27.  होलोग्राफी (Holography)- इस विज्ञान के अन्तर्गत लेसर किरणों द्वारा किसी वस्तु का त्रिविमीय (3-dimentional) चित्र प्राप्त करने की विधि काअध्ययन किया जाता है।
  28.  द्रवगतिकी (Hydrodynamics)-इस विज्ञान के अन्तर्गत गतिशील द्रव पर कार्य करने वाले बल, दाब एवं उसकी ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है।
  29. जल ध्वनि विज्ञान (Hydrophonics)- इस विज्ञान के अन्तर्गत ध्वनि तरंगों द्वारा जल के नीचे की स्थिति का अध्ययन।
  30. द्रव-स्थैतिकी (Hydrostatics)- स्थिर द्रवों में बल, दाब व उनके प्रभावों का अध्ययन।
  31.  काइनेस्थेटिक्स (Kinesthetics)- शरीर की भाषा (Body Language) का अध्ययन।
  32. पर्वत विज्ञान (Orology)-पर्वतों की उत्पत्ति संरचना, विकास व इनसे पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन।
  33. भूकम्प विज्ञान (Seismology)- इस विज्ञान के अन्तर्गत पृथ्वी के कंपन, विस्तार पूर्वानुमान आदि का अध्ययन किया जाता है।
  34. चन्द्र विज्ञान (Selinology)-चन्द्रमा की संरचना, गति व स्थिति का अध्ययन।
  35. भू-भौतिकी (Geo-physics)-पृथ्वी की आंतरिक संरचना व पृथ्वी के अंदर होने वाली क्रियाओं का अध्ययन।
  36. साइबरनेटिक्स (Cybernetics)-विभिन्न तंत्रों में हो रही प्रक्रियाओं का नियंत्रण व क्रियाविधि का अध्ययन।*
  37. ट्राइबोलॉजी (Trybology)- इस विज्ञान के अन्तर्गत सापेक्ष गतिशील (relatively moving) सतहों (Surfaces) के मध्य लगने वाले बल का अध्ययन। हॉरोलॉजी (Harology)-इसके अंतर्गत समय का मापन किया जाता है।
  38. सूक्ष्म यांत्रिकी (Quantum Mechanics)- इस विज्ञान के अन्तर्गत अतिसूक्ष्म कर्णो की गति व व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
  39. निम्न तापिकीय (Cryogenics)-इसके अंतर्गत निम्न ताप उत्पन्न करने की विधियों का तथा निम्न ताप पर पदार्थों के गुणों का अध्ययन किया जाता है। इसका उपयोग अंतरिक्ष यात्रा (Space Travelling), Operation of body without bleeding, Super Conductivity आदि में किया जाता है।
  40. मणि विज्ञान या क्रिस्टलकी (Crystallography)- यह एक प्रायोगिक विज्ञान है जिसमें क्रिस्टलों में परमाणुओं के संरचना अथवा विन्यास (Configuration) का अध्ययन किया जाता है। इसमें एक्स किरणों के विवर्तन द्वारा क्रिस्टलों की संरचना का अध्ययन किया जाता है।
  41. स्पेक्ट्रम विज्ञान (Spectro Scopy)- इसके अंतर्गत विभिन्न पदार्थों के वर्णक्रम प्राप्त कर उनके आधार पर उनकी आंतरिक संरचना का अध्ययन किया जाता है। विकृति विज्ञान (Rheology) इसके अंतर्गत किसी पदार्थ केविरुपण (Deformation) तथा उसके प्रवाह का अध्ययन किया जाता है।
  42. धातु रचना विज्ञान (Metallography-) इसके अंतर्गतधातुओं की संरचना व गुणों का अध्ययन किया जाता है।




 








Post a Comment

0 Comments

Search This Blog