Advertisement

Responsive Advertisement

क्या आप जानते हैं ? सर आइजैक न्यूटन और आइंस्टीन के बारे में कुछ रोचक तथ्य || Do you know ? some interesting facts about sir Isaac newton and Einstein

इस पोस्ट में हम आइंस्टीन और सर आइजक न्यूटन के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण बाते जानेंगे 



1.क्या आप जानते हैं?
क्या आइंस्टीन के द्रव्य ऊर्जा परिवर्तन समी0 E=mcने द्रव्य की अविनाशिता सिद्धान्त को गलत सिद्ध कर दिया है? नहीं। बल्कि इससे यह सिद्धान्त और व्यापक हो गया है क्योंकि यहाँ भी वास्तव में द्रव्य (matter) का विनाश (destruction) नहीं होता बल्कि द्रव्य से ऊर्जा के रूप में अवस्था परिवर्तन ही होता है, जिससे पुनः द्रव्य का निर्माण संभव हो सकता है। क्योंकि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के समय ऊर्जा से ही द्रव्य का निर्माण हुआ। इस समीकरण से ऊर्जा संरक्षण व द्रव्य की अविनाशिता का नियम और भी व्यापक हो गया।
आइन्सटीन की सबसे महानखोज है सापेक्षता का सिद्धान्त। फिर भी उन्हें इस पर नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था प्रकाश वैद्युत प्रभाव (Photo-Electric effect) की व्याख्या पर। कारण यह है कि उस समय लोग उनके सापेक्षता सिद्धान्त को समझ ही नहीं पाये थे।


2.क्या आप जानते हैं?

सर आइजक न्यूटन को भौतिकी का जन्मदाता क्यों माना जाता है?
न्यूटन ने प्रकृति के कई रहस्यों को सुलझाया व कई महत्वपूर्ण सिद्धान्त दिये। उन्होंने ही सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण (Universal Gravitational Theory) सिद्धान्त दिया। जिसके अनुसार सभी ब्रह्माण्डीय पिण्ड एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपने केन्द्र की ओर आकर्षित करती है। उन्होंने सिद्ध किया कि सूरज की रोशनी (Sun Light) जो श्वेत (white) दिखाई देती है, वास्तव में सात रंगों से मिलकर बनी है। उन्होंने पहली परावर्तक दूरदर्शी (Reflecting Telescope) भी बनाया। उनकी प्रकाश संबंधी खोज पुस्तक "ऑप्टिक्स" (Optics) में प्रकाशित हुई। उन्होंने "प्रिंसिंपिया" (Principia) नामक पुस्तक भी प्रकाशित की जिसमें उनकी खोजों का वर्णन है। इसके अलावा उन्होंने गति के नियम, द्विपद प्रमेय का नियम तथा अवकल गणित (Calculus) का आविष्कार भी किया व प्रकाश के कणिका सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। इन खोजों के कारण ही न्यूटन को भौतिक विज्ञान का पिता कहा जाता है।


 
1.प्रश्न- विज्ञान की प्रथम क्रान्तिकारी खोज क्या है?
   उत्तर-  आग की आविष्कार

 2.प्रश्न-पुरामानव के विकास को किस आविष्कार ने गति दी?
   उत्तर- पहिए का आविष्कार

3.प्रश्न-विश्व में प्रथम औद्योगिक क्रांति कहाँ हुई व किन आविष्कारों का इसमें विशेष योगदान है?
   उत्तर-क्रमशः इंग्लैण्ड में पावरलूम व भाप इंजन का आविष्कार

 4.प्रश्न-आधुनिक आइंस्टीन के नाम से किसे जाना जाता है?
   उत्तर-स्टीफेन विलियम हाकिंस

 5.प्रश्न-ब्रह्माण्ड में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला पदार्थ क्या है? 
   उत्तर-डार्क मैटर

 6.प्रश्न-प्रकृति में सबसे मजबूत बल कौन सा होता है? 
   उत्तर-नाभिकीय बल

 7.प्रश्न-ब्रह्माण्ड में समय, स्थान एवं द्रव्य (Time, space and matter) की उत्पत्ति कैसे हुई?
   उत्तर-महाविस्फोट (Big Bang) द्वारा

 8.प्रश्न- प्रकाश की चाल कितनी होती है?
   उत्तर-3 लाख किमी/सेकेण्ड

 9.प्रश्न- प्रकाश क्या है?
   उत्तर- एक प्रकार की ऊर्जा

10.प्रश्न-सूर्य की ऊर्जा व प्रकाश का स्रोत क्या है?
    उत्तर-हाइड्रोजन परमाणुओं का नाभिकीय संलयन

11.प्रश्न- सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी तक किस रूप में पहुंचती है?
    उत्तर-विद्युत चुम्बकीय तरंगों के विकिरण द्वारा।

12.प्रश्न- भारत के प्रथम शोध संस्थान का नाम क्या था?
    उत्तर-इंडियन एशोसिएशन फार दि कल्टीवेशन ऑफ साइन्स

13.प्रश्न-सर्वप्रथम किसने परमाणु सिद्धान्त प्रस्तुत किया?
    उत्तर-कणाद (600 B.C.)

14.प्रश्न-कणाद की पुस्तक का क्या नाम है?
    उत्तर-वैशोषिक सूत्र

15.प्रश्न-रासायनिक परिवर्तन का विचार सर्वप्रथम किसने दिया?
    उत्तर-कणाद

16.प्रश्न- प्रकाश व ध्वनि के गमन (movement) में क्या अंतर है? 
 उत्तर-प्रकाश बिना माध्यम के गति कर सकता है जबकि ध्वनि को माध्यम की आवश्यकता होती है।

17.प्रश्न-सूर्य ग्रहण व चन्द्र ग्रहण के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर-आर्यभट्ट ने

18.प्रश्न-भारत द्वारा छोड़े गये प्रथम उपग्रह का क्या नाम था? 
    उत्तर-आर्यभट्ट

19.प्रश्न-द्रव्यमान संरक्षण का सिद्धान्त किसने दिया था?
    उत्तर-लेवासिए (1789)

20.प्रश्न-विज्ञान में अचानक हो जाने वाली खोजों को क्या कहते हैं?
    उत्तर-सीरेनडिपिटी 

21.प्रश्न-वैज्ञानिक विधि के प्रतिपादक कौन थे?
    उत्तर-गैलीलियो व फ्रांसिस बेकन

22.प्रश्न-प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने मापा?
    उत्तर-रोमर ने

23.प्रश्न-प्रकाश के वेग से गतिमान किसी आकाशीय पिण्ड की लंबाई व द्रव्यमान क्या होगा
    उत्तर-लंबाई शून्य, द्रव्यमान-अनंत (सापेक्षता सिद्धान्त के अनुसार)

24.प्रश्न- सर्वप्रथम किसने कहा कि पृथ्वी गोल है व अपनी धुरी(axis) पर घूमती है, जिससे दिन व रात होते हैं
    उत्तर-आर्यभट्ट ने
25.प्रश्न-नियंत्रण का विज्ञान किसे कहते हैं?
    उत्तर-साइबरनेटिक्स

26.प्रश्न-घर्षण (friction) तथा स्नेहकों (Lubricants) का अध्ययन किस विज्ञान
    उत्तर-ट्राइबोलॉजी 

27.प्रश्न-समय मापन का अध्ययन करने वाले विज्ञान को क्या कहते हैं?
    उत्तर-हॉरोलाजी 

28.प्रश्न-साइकरनेटिक्स का विचार सर्वप्रथम किसने दिया?
    उत्तर-नारबर्ट वीनर

29.प्रश्न-अतिसूक्ष्म कणों की गति तथा उनके अन्तर संबध का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा मे किया जाता हैं
    उत्तर-क्वांटम मैकेनिक्स 

30.प्रश्नशिलालेखों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा में करते हैं?
    उत्तर- एपीग्रैफीर


31.प्रश्न  वर्तमान औद्योगिक प्रगति के मुख्य आयाम क्या है?
उत्तर -1-सुपर कम्प्यूटर, जैवप्रौद्योगिकी व कमरे के ताप पर सुपरकंडक्टर का विकास

32.प्रश्न  विज्ञान व प्रौद्योगिकी में क्या अंतर है?
उत्तर विज्ञान में प्रकृति के नियमों का अध्ययन करते हैं जबकि प्रौद्योगिकी में विज्ञान के नियमों का व्यावहारिक अनुप्रयोग करते हैं।

33.प्रश्न भारत की प्रथम इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थान कहां स्थापित की गई?
उत्तर रुड़की (उत्तराखंड) (IIT-Rurkee)

34.प्रश्न अंतरिक्ष व संबंधित विज्ञानों में अनुसंधान के लिए प्रमुख राष्ट्रीय केन्द्र, जिसे भौतिक अनुसंधान संस्थान कहते हैं, कहाँ स्थित है? 
उत्तर अहमदाबाद

35.प्रश्न भौतिकी का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर सर आइजक न्यूटन को

36.प्रश्न प्लांक काल (Plancks Time) क्या है?
उत्तर 10 सेकेण्ड की अवधि को प्लांक काल कहा है। यह सृष्टि के प्रारंभ की घटन बिग बैंग के पश्चात् की वह न्यूनतम समयावधि है जिसमें भौतिकी के सारे नियम प्रभावी हो गये।

Post a Comment

0 Comments

Search This Blog