Advertisement

Responsive Advertisement

पह्लव वंश के इतिहास का संक्षिप्त परिचय || Brief Introduction to the History of Pahlava Dynasty in hindi




पह्नव कौन थे? पह्लव शासक गोण्डोफर्नीज की दिग्विजयों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश 

अथवा

पह्लव वंश के इतिहास का संक्षिप्त परिचय देते हुए इस वंश के प्रसिद्ध शासक गोण्डोफर्नीजराजनीतिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।


पह्लव वंश के इतिहास का संक्षिप्त परिचय 

 

पह्लवों का इतिहास-

अत्यन्त विवादग्रस्त है। संस्कृत साहित्य में शक (सीथियन) पहलव (पार्थियन) तथा यवन (वैक्ट्रियन) आक्रमणकारियों का नाम सामूहिक रूप से आता है और इन्हें विदेशी तथा बर्बर कहा गया है। शकों या सीथियनों का प्राचीनतम् उल्लेख डेरियस प्रथम के अभिलेखों में प्राप्त होता है। उसमें शकों की तीन अलग-अलग शाखाओं का उल्लेख है। पहलवों का इतिहास शकों के इतना निकट है कि कहीं-कहीं यह निश्चित करना कठिन हो जाता है कि कोई विशिष्ट राजा शक कुल का था या पार्थियन कुल का।

पार्थियन मूलत: पर्नि जाति से सम्बिन्धित थे जो सिथियन प्रजाति की वाही नामक एक बड़ी शाखा का अंग थी। ये कुशल अश्वारोही और योद्धा थे। ये लड़ाकू प्रवृत्ति के थे। रक्तपात एवं हिंसा इनका शौक था। स्वाभाविक मृत्यु को ये घृणा की दृष्टि से देखते थे और युद्ध में लड़ते हुये मृत्यु को प्राप्त करना इन्हें अत्यन्त प्रिय था। तीसरी शती ई० पू० के मध्य अर्राकीज तथा टिरिडेटीज नामक दो भाइयों ने अन्य 5 सरदारों के नेतृत्त्व में ऊपरी टेगिस पर अधिकार कर लिया। इसी समय बैक्ट्रिया के डियोडोटस के आक्रमण के भय से ये पार्थिया के समीपवर्ती प्रदेशों की ओर बढ़े। इन्होंने यहाँ के स्थानीय शासक को मार दिया। दो वर्ष बाद अर्सक की मृत्यु हो गयी, लेकिन टेरीडेरीज के नेतृत्त्व में पार्थियनों ने रूस एवं ईरान के मध्य स्थित (ट्रांस कैस्पियन) प्रदेशों को जीत लिया। इस प्रकार टेरीडेटीज ने पर्वतीय क्षेत्र में अपनी पहली राजधानी स्थापित की, किंतु दो वर्ष बाद उसने अर्सक के नाम पर एक नये नगर की स्थापना की तथा शासक के रूप में अभिषिक्त हुआ। टेरीडेटीज ने कुल 37 वर्षों तक शासन किया तथा कालान्तर में अपनी राजधानी अर्सक से हटाकर टेक्टामपिलास ले आया।

टिरिडेटीज का उत्तराधिकारी अर्तबेनुस हुआ। उसे एण्टियोकस तृतीय ने परास्त किया और यह सिल्युसाइड की अधीनता मानने को विवश हुआ, किंतु एण्टियोकस रोमनों द्वारा पराजित हुआ और यह घटना अर्तवेनुस के लिये सुखद रही। उसका उत्तराधिकारी प्रियपेटियस (195 ई०पू०) हुआ। उसने अपने खोये हुये प्रान्तों को प्राप्त करने का पुनः सफल प्रयास किया।

पार्थियन साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक मिथ्रदत्तीज प्रथम था जिसे 160 से 146 ई० पू० के लगभग अपने साम्राज्य का सुदृढ़ विस्तार किया। उसका उत्तराधिकारी फ्रातीज द्वितीय था। जिसने अपना साम्राज्य दजला से फरात तक फैलाया। वह अपने पिता के समान ही योग्य एवं प्रतिभाशाली विधिवेत्ता था। धिर्शमन ने उसकी तुलना फारस के साइरस से की है।

फ्रातीज का उत्तराधिकारी उसका चाचा अर्तवेनुस द्वितीय हुआ। उसने अपने साम्राज्य को विदेशी आक्रमणों से बचाने का प्रयास किया, किंतु अंततः असफल रहा। इसके समय में पार्थियन साम्राज्य निरन्तर संकटग्रस्त बना रहा।

अर्तवेनुस द्वितीय के बाद मिथ्रदत्तीज द्वितीय ने सत्ता ग्रहण की। यह अपने वंश का सर्वाधिक योग्य शासक था। उसके समय में कई विदेशी शक्तियाँ पार्थियन सत्ता के अधीन आ गई। मिश्रदत्तीज द्वितीय के बाद शासन करने वाले शासकों में सिनैट्रेकस, फ्रातीज तृतीय तथा फ्रातीज चतुर्थ आदि के विषय में सूचनाएँ मिलती है, किन्तु इन राजाओं के विषय में अधिक ज्ञान नहीं है।

किन्तु इसके बाद पार्थियन सत्ता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी। पार्थियन गवर्नरों ने अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी तथा इनमें से कुछ ने भारतीय प्रदेशों पर भी अधिकार कर लिया। पेरीप्लस आक इरीथ्रियन सी के अनुसार सिन्धु घाटी में पार्थियनों का शासन था। भारतीय काबुल घाटी से प्राप्त बहुसंख्यक मुद्राओं से पता चलता है कि यहाँ भारतीय-यूनानी के बाद बहुत से पार्थियन शासकों ने राज्य किया। सम्भव है शकों के दबाव के कारण इन्हें भारत की ओर बढ़ना पड़ा हो इन्हें भारतीय साहित्य में पहलव तथा पार्थव कहा गया है।

वोनोनीज-

भारतीय पार्थियन के विषय में कहानी वानोनीज के नाम से प्रारम्भ होती है। इसकी मुद्राएँ अरोकोसिया, सीस्तान तथा काबुल से मिली हैं, जो यहाँ पर इसके आधिपत्य का सूचक है। वोनोनीज के बाद स्पलिरिसस ने शासन किया। स्पलिरिसस के अकेले शासक के रूप में बहुत कम सिक्के मिले हैं। इससे यह संभावना प्रबल होती है कि इसने बहुत कम समय तक ही शासन किया हो।

गोण्डोफर्नीज एवं उसकी उपलब्धियाँ-

भारतीय पार्थियन शासकों में यह सर्वाधिक योग्य एवं महानतम था। प्रायः सभी विद्वान् इसे पार्थियन मानते हैं, परन्तु हर्जफेल्ड का मत है कि यह सूरेन परिवार का सदस्य था। 

गोण्डोफीज की मुद्राएँ जाब, सिंध, कान्धार, सीस्तान तथा काबुल घाटी से प्राप्त हुई हैं। इन प्रदेशों पर गोण्डोफर्नीज के अधिकार की पुष्टि अन्य साक्ष्यों से भी हो जाती है।

तख्ने-

वाही लेख से पेशावर पर इसका अधिकार प्रमाणित होता है काबुल घाटी से इसकी सक शैली की मुद्राएँ मिली हैं जो यहाँ पर इसके अधिकार की पुष्टि करती हैं। सुधाकर चट्टोपाध्याय ने हर्मियस की कुछ ऐसी मुद्राओं का उदाहरण दिया है जिनके पुरोमाग पर हर्मियस की आकृति के साथ पृष्ठ भाग पर खरोष्ठी पृष्ठ में 'कुजुल कैडफिसस कुपन' लेख उत्कीर्ण है। लगता है यूनानी शासक हर्मियस तथा कुजुल फैडफिसेस ने पार्थियन


सम्राट के विरुद्ध एक संधि की थी, किन्तु अन्तत: पार्थियन शासक ही विजयी रहा तथा काबुल

घाटी पर उसका अधिकार हो गया।

रैप्सन का विचार है कि "इसमें कोई सन्देह नहीं कि उसके राज्य में पहव साम्राज्य अपनी शक्ति के सर्वोच्च शिखर पर था और संभव है कि इस साम्राज्य पर केवल एक व्यक्ति का ही नियन्त्रण था जो पूर्वी ईरान तथा उत्तरी पश्चिमी भारत दोनों में राज्य करता था, क्योंकि गोण्डोफर्नीज के सिक्कों में अर्थेन्ज एवं एजेज द्वितीय दोनों के सिक्के पाये जाते हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि वह उन दोनों राज्यों का उत्तराधिकारी था।"


किन्तु ऊपरी काबुल घाटी में गोण्डोफर्नीज की सबसे उल्लेखनीय सफलता शकों के विरुद्ध थी। पेशावर जिले में तख्त-ए-बाही प्रदेश से उसका एक अभिलेख प्राप्त हुआ है। इससे गांधार पर पार्थियन अधिकार की पुष्टि होती है। इस अभिलेख के साक्ष्य के आधार पर उसका राज्यकाल 21 ई० 43 ई० के बीच निर्धारित किया जा सकता है।

गोण्डोफर्नीज का नाम सेंट थामस के साथ भी सम्बन्धित रहा है। एक परम्परा के अनुसार पार्थियन लोगों में प्रचार (धर्म का) करने का कार्य सेंट थामस को सौंपा गया था।

किन्तु विद्वानों ने इस परंपरा की सत्यता को स्वीकार नहीं किया। डॉ० वी० ए० स्मिथ का मत है कि इस सम्बन्ध में प्रस्तुत किया गया सारा वर्णन केवल यही है कि भारत के राजा गोण्डोफीज को उसकी मृत्यु के बाद भी स्मरण करते रहे। यही सम्भव है कि एक ईसाई प्रचारक मण्डल उसके राज्य में उत्तर-पश्चिम सामंत पर रहने वाले इण्डोपार्थियन समुदाय में गया हो, किन्तु यह स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता कि इस मंडल का नेतृत्त्व स्वयं सेंट थमस ने किया था।

यह भी विचारणीय है कि गोण्डोफर्नीज के राज्य में किसी ईसाई सम्प्रदाय का चिन्ह नहीं मिलता।

डॉ० स्मिथ ने अपने विचारों का निष्कर्ष इन शब्दों में प्रस्तुत किया है, “पर्याप्त सोच-

विचार के बाद मेरा यह मत है कि गोण्डोफर्नीज और मैजदायी के राज्यों में सेंट थामस के कार्यों और प्राणोत्सर्ग की कथा को स्वीकार नहीं करना चाहिये।"

गोण्डोफर्नीज के उत्तराधिकारी- 

गोण्डोफर्नीज के उत्तराधिकारी एण्डागैसेज था। कुछ साध्य तक वह अपने चाचा के साथ उपशासक के रूप में शासन कर चुका था। इस बात की सूचना सिक्कों से मिलती है। स्वयं में उसका राज्यकाल बहुत छोटा था। उसके बाद पैकोर्ज राजा बना। शासन अवधि की दृष्टि से वह भी अल्पकालिक रहा, किन्तु अपने समय में वह शक्तिशाली स्थिति में बना रहा। एक अन्य शासक सेनावेयज की भी मुद्राएँ उपलब्ध होती हैं, किंतु यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि भारत से उसका क्या सम्बन्ध था।

पह्लव सत्ता के अंतिम अवशेषों के रूप में चाँदी के कुछ सिक्के उपलब्ध होते हैं। ये सिक्के मार्शल को तक्षशिला में सिरकप से प्राप्त हुये हैं, किन्तु पह्लव सत्ता का लोप होने के बाद भी उत्तर-पश्चिम भारत विदेशी सत्ता से मुक्त नहीं हो सका। पह्लव सत्ता के ध्वस्त अवशेषों पर कुषाणों ने अपना विशाल साम्राज्य स्थापित किया।


इन्हें भी देखें

COMPUTER

लाइनेक्स का ऑफिस-स्टार ऑफिस || Office of Linux-Star Office in Hindi

कंप्यूटर कम्युनिकेशन क्या होता है हिंदी में समझें || Computer Communication

प्रोग्रामिंग क्या है ? || WHAT IS PROGRAMMING? in Hindi

लाइनेक्स कमाण्ड सैट || Linux command set In Hindi

लाइनेक्स की हेल्प कमाण्ड || Linux help command in Hindi

लाइनेक्स में फाइल सम्बन्धी कमाण्ड || file command in Linux in Hindi

'C' भाषा के प्रोग्राम की रूपरेखा अथवा स्ट्रक्चर || STRUCTURE OF A 'C' PROGRAM in hindi

GUI Based Operating System in Hindi || जीयू आई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम को अब समझें हिंदी में-

Operating System Simple Setting in Hindi || ऑपरेटिंग सिस्टम की सरल सेटिंग कैसे करें

इंटरनेट का परिचय इन हिंदी || Introduction to Internet in Hindi

एम एस एक्सेल में स्प्रेडशीट क्या है? || What is Spreadsheet in MS Excel?

ऐल्गोरिथम क्या होती है || Algorithm kya hai in hindi

कंप्यूटर क्या है अब समझें हिंदी में || what is computer now understand in hindi

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे बनाते है हिंदी में सीखें। || how to make a power point presentation in Hindi.

फ्लोचार्ट क्या है || what is flowchart in hindi

लाइनेक्स OS की बनावट कैसे होती है। || STRUCTURE OF LINUX OPERATING SYSTEM IN HINDI

लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम || LINUX OPERATING SYSTEM

लाइनेक्स, विंडोज और डॉस के बीच अंतर || Difference between Linux, Windows & DOS in Hindi

सी भाषा क्या है ? || what is c language in hindi

स्प्रेडशीट पर काम कैसे किया जाता है ||How to work on a spreadsheet in Hindi

स्प्रेडशीट में कैसे सेल की ऊँचाई और चौड़ाई बढ़ाये || how to increase cell height and width in Hindi

ENGLISH GRAMMAR

GENERAL KNOWLEDGE

Geography

HINDI

HISTORY

Hindi Grammar

Science

माइटोकॉन्ड्रिया क्या है || what is mitochondria in Hindi

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम क्या है || What is Endoplasmic Reticulum in hindi

कुछ महत्पूर्ण विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ/Major branches of some important sciences

केन्द्रक क्या है || what is the nucleus in hindi

कोशिका किसे कहते हैं || What are cells called? in hindi

कोशिका द्रव्यी वंशागति क्या है? || koshika dravyee vanshaagati kya hai? - New!

महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और उनके प्रयोग || Important Scientific Equipments and Their Uses

यूजेनिक्स या सुजननिकी क्या है || yoojeniks ya sujananikee kya hai - New!

RNA की संरचना एवं प्रकार || Structure and Types of RNA

अर्धसूत्री विभाजन क्या है || what is meiosis ? in hindi

एक जीन एक एन्जाइम सिध्दान्त का वर्णन || ek jeen ek enjaim sidhdaant ka varnan - New!

ऑक्सीजन क्या होती है ?||What is oxygen?

कोशिका चक्र क्या है || what is cell cycle in hindi

क्रॉसिंग ओवर प्रक्रिया का वर्णन तथा इसका महत्व || krosing ovar prakriya ka varnan tatha isaka mahatv

गुणसूत्र क्या होते हैं || What are chromosomes in hindi

गुणसूत्रीय विपथन का वर्णन || gunasootreey vipathan ka varnan - New!

गॉल्जीकाय किसे कहते हैं || What are golgi bodies called

जीन की संरचना का वर्णन || jeen kee sanrachana ka varnan - New!

जीव विज्ञान पर आधारित टॉप 45 प्रश्न || Top 45 question based on biology

जेनेटिक कोड क्या है || Genetic code kya hai

डीएनए क्या है || What is DNA

डीएनए प्रतिकृति की नोट्स हिंदी में || DNA replication notes in hindi

ड्रोसोफिला में लिंग निर्धारण की विधि || drosophila mein ling nirdhaaran kee vidhi - New!

प्राणी कोशिका जीवों की सरंचना का वर्णन || Description of the structure of living organisms in hindi

बहुगुणिता क्या है तथा ये कितने प्रकार के होते है || bahugunit kya hai aur ye kitane prakaar ke hote hai - New!

बहुविकल्पीय एलील्स (मल्टीपल एलिलिज्म ) क्या है। || bahuvikalpeey eleels kya hai

भौतिक विज्ञान पर आधारित 35 टॉप प्रश्न || 35 TOP QUESTIONS BASED ON PHYSICS

भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान पर आधारित टॉप 40 प्रश्न। उत्तर के साथ ||Top 40 Questions based on Physics, Chemistry, Biology. With answers

मेण्डल की सफलता के कारण || mendal kee saphalata ke kaaran

मेण्डल के आनुवंशिक नियम || mendal ke aanuvanshik niyam

रसायन विज्ञान पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न || Multiple choice questions based on chemistry

रूधिर वर्ग पर टिप्पणी कीजिए || roodhir varg par tippanee

लाइसोसोम क्या होते हैं? || What are lysosomes?

लिंग निर्धारण तथा लिंग गुणसूत्र प्रक्रिया क्या है? || ling nirdhaaran tatha ling gunasootr prakriya kya hai? - New!

लिंग निर्धारण पर वातावरण नियंत्रण || ling nirdhaaran par vaataavaran niyantran - New!

लिंग-सहलग्न वंशागति क्या है। || ling-sahalagn vanshaagati kya hai. - New!

लैम्पब्रुश गुणसूत्र || Lampbrush chromosome

वाइरस || VIRUS

विज्ञान की परिभाषा और उसका परिचय ||Definition of science and its introduction

संक्रामक तथा असंक्रामक रोग क्या होते है || communicable and non communicable diseases in Hindi

समसूत्री व अर्धसूत्री विभाजन में अंतर लिखिए || samsutri or ardhsutri vibhajan me antar

सहलग्नता क्या है ? तथा इसके महत्व || sahalagnata kya hai ? tatha isake mahatv

Post a Comment

0 Comments

Search This Blog